सेंसेक्स में 500 और निफ्टी में 200 अंक से ज्यादा की तेजी, IT और बैंकिंग शेयर्स चढ़े

सेंसेक्स में 500 और निफ्टी में 200 अंक से ज्यादा की तेजी, IT और बैंकिंग शेयर्स चढ़े

शेयर बाजार में आज यानी शुक्रवार (2 फरवरी) को तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 72,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 200 अंक से ज्यादा की तेजी है, ये 21,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में तेजी और 6 गिरावट देखने को मिल रही है। आज IT, मेटल और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा तेजी है।

बाजार में तेजी की 4 वजह

  • रिलायंस और इंफोसिस जैसे ज्यादा वेटेज वाले शेयर्स में तेजी।
  • ग्लोबल बाजारों में तेजी के कारण भारतीय बाजार को सपोर्ट मिल रहा है।
  • विदेशी निवेशक भारतीय बाजार में निवेश बढ़ा रहे हैं।
  • बजट में राजकोषीय घाटे को 2025-26 तक घटकर GDP का 4.5% रहने का अनुमान।

पेटीएम का शेयर 2 दिन में 40% टूटा
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से ऑनलाइन पेमेंट सर्विस देने वाली कंपनी पेटीएम पर 31 जनवरी को लिए गए एक्शन का बड़ा असर कंपनी के शेयरों पर दिखाई दे रहा है। 2 दिनों में ही कंपनी का शेयर 40% टूट गया है। आज इसमें 20% का लोअर सर्किट लगा है। इससे पहले कल यानी गुरुवार को भी लोअर सर्किट लगा था। बता दें कि RBI ने 31 जनवरी को पेटीएम पेमेंट बैंक की बैंकिंग सेवाओं पर बैन लगाने का आदेश जारी किया था।

WhatsApp: Get ID