प्रियंका चोपड़ा ने अपना 166 करोड़ का बंगला छोड़ा:घर में आई सीलन, प्रॉपर्टी डीलर पर केस दर्ज कराया
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपना LA वाला घर छोड़ दिया है। कपल ने साल 2019 में ये बंगला लगभग 20 मिलियन डॉलर यानी कि 166 करोड़ रुपए में खरीदा था। खबरों की मानें तो इस प्रॉपर्टी में वॉटर डैमेज की वजह से प्रियंका और निक को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। पाइप लीकेज के कारण उनके घर की दीवारों पर सीलन आने लगी थी। इसलिए कपल को ये घर छोड़ना पड़ा। इस मामले में उन्होंने प्रॉपर्टी डीलर पर केस भी कर दिया है।