तीन करोड़ महिलाएं बनेंगी लखपति दीदी:बजट में टैक्सपेयर्स को भी कोई राहत नहीं, Q3FY24 में अडाणी एंटरप्राइजेज का नेट प्रॉफिट ₹1,888 करोड़ रहा

तीन करोड़ महिलाएं बनेंगी लखपति दीदी:बजट में टैक्सपेयर्स को भी कोई राहत नहीं, Q3FY24 में अडाणी एंटरप्राइजेज का नेट प्रॉफिट ₹1,888 करोड़ रहा

कल की बड़ी खबर मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की आखिरी बजट से जुड़ी रही। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने चुनावी बजट होने के चलते कोई बड़ा ऐलान नहीं किया। बजट में टैक्सपेयर्स को भी कोई राहत नहीं दी गई है।

 

अंतरिम बजट 2024-25 में देश में 3 करोड़ महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा गया है। यू-विन प्लेटफॉर्म के जरिए टीकाकरण को बढ़ावा देने का भी ऐलान किया है। इसमें सर्वाइकल कैंसर रोकने के लिए 9-14 साल की लड़कियों को फ्री टीका लगाया जाएगा।

वहीं, फसलों पर नैनो D.A.P. का इस्तेमाल होगा। इसके अलावा डेयरी विकास के क्षेत्र में दुग्ध किसानों को बढ़ावा दिया जाएगा। हरित विकास को बढ़ावा देने के लिए जैव-विनिर्माण और बायो-फाउंड्री की नई योजना की शुरुआत होगी।

 

कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट, जिन पर रहेगी नजर...

  • शेयर बाजार में आज शुक्रवार (2 फरवरी) को तेजी देखने को मिल सकती है।
  • BOI और टाटा मोटर्स वित्त वर्ष 2023-24 के तीसरी तिमाही के नतीजे जारी करेंगे।
  • भारत ग्लोबल एक्सपो और प्लास्टफोकस 2024 इवेंट का दूसरा दिन।
  • पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अब कल की बड़ी खबरें...

1. 24 पॉइंट में 2024 का बजट:टैक्स में बदलाव नहीं, एक करोड़ परिवारों को 300 यूनिट तक फ्री बिजली; आयुष्मान का दायरा बढ़ाया

WhatsApp: Get ID