IND Vs ENG दूसरा टेस्ट:दूसरे सेशन का खेल जारी, यशस्वी और अय्यर के बीच अर्धशतकीय साझेदारी; स्कोर 142/2

IND Vs ENG दूसरा टेस्ट:दूसरे सेशन का खेल जारी, यशस्वी और अय्यर के बीच अर्धशतकीय साझेदारी; स्कोर 142/2

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट आज से विशाखापट्‌टनम के YS राजशेखर रेड्डी ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया। टीम इंडिया की तरफ से रजत पाटीदार ने डेब्यू किया।

 

दूसरे सेशन का खेल जारी है। भारत के श्रेयस अय्यर और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर हैं। स्कोर 142/2 है। यशस्वी का अर्धशतक पूरा हो चुका है। उनका टेस्ट में यह तीसरा अर्धशतक है।

भारत को दूसरा झटका शुभमन गिल के रूप में लगा। उन्हें जेम्स एंडरसन ने आउट किया। एंडरसन ने गिल को टेस्ट में पांचवीं बार आउट किया है। इससे पहले, रोहित 14 रन बनाकर आउट हुए।

WhatsApp: Get ID