ATF ​​​​​​​की कीमत में ₹1,221 प्रति किलोलीटर की कटौती​, आज से ये 5 बदलाव

ATF ​​​​​​​की कीमत में ₹1,221 प्रति किलोलीटर की कटौती​, आज से ये 5 बदलाव

नया महीना यानी फरवरी अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। इन बदलावों का असर आपकी जिंदगी और जेब पर भी होगा। अंतरिम बजट से ठीक पहले आज यानी गुरुवार (1 फरवरी) से कॉमर्शियल कुकिंग गैस (LPG) सिलेंडर (19 किलोग्राम) के दाम 14 रुपए बढ़ा दिए गए हैं। वहीं, सरकार ने ATF या जेट फ्यूल की कीमत में 1,221 रुपए प्रति किलोलीटर की कटौती की है। इसके अलावा टाटा की गाड़ी खरीदना भी आज से महंगा हो गया है।

 

हम आपको आज से हुए ऐसे ही 5 बदलावों के बारे में बता रहे हैं...

 

1. कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 14 रुपए बढ़े
ऑयल कंपनियों ने आज से कॉमर्शियल कुकिंग गैस (LPG) सिलेंडर (19 किलोग्राम) के दाम 14 रुपए बढ़ा दिए हैं। कॉमर्शियल सिलेंडर के दामों में यह बढ़ोतरी दिल्ली, मुंबई समेत पूरे देश में हुई है। घरेलू रसोई गैस के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

ऑयल कंपनियों ने प्राइस नोटिफिकेशन में कहा कि होटल और रेस्टोरेंट जैसे कई प्रतिष्ठानों में इस्तेमाल होने वाले कॉमर्शियल LPG की कीमत अब दिल्ली में बढ़कर 1769.50 रुपए (19 किलोग्राम सिलेंडर) हो गई है, जो पहले 1755.50 रुपए थी।

कॉमर्शियल LPG की कीमत अब मुंबई में प्रति 19 किलोग्राम सिलेंडर 1723.50 रुपए, कोलकाता में 1887 रुपए और चेन्नई में 1937 रुपए हो गई है। लोकल टैक्सेशन के चलते रेट्स अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग होते हैं।

WhatsApp: Get ID